Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

पालीथीन मुक्त भारत को लेकर विश्व युवा केन्द्र वसेरा ने आयोजित की साइकिल रैली

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। विश्व युवा केन्द्र दिल्ली तथा वसेरा प्रयागराज द्वारा जनपद कौशाम्बी व प्रयागराज में विश्व पर्यावरण 2023 के क्रम में पालिथिन मुक्त भारत तथा जलवायु परिवर्तन के जागरुकता के लिए एक मासीय अभियान के क्रम में एंग्लो बंगाली इण्टर कालेज के स्काउट टीचर प्रसन्न कुकर घोष के नेतृत्व में स्काउट विद्यार्थियों की टीम ने एंग्लो बंगाली इण्टर कॉलेज से सुभाष चौराहे तक साइकिल रैली निकाली। इसमें वसेरा के स्वयं सेवकों ने भी भाग लिया। सभी लोगो से पॉलीथिन मुक्त भारत बनाने का नारा देते हुए कपड़े के थैले का प्रयोग करने की अपील किया।
सर्व प्रथम प्रसन्न घोष वेसभी को पालीथीन का प्रयोग नही करने का संकल्प दिलाया। सुभाष चौराहे पर सुभाष मूर्ति के सामने प्रसन्न घोष ने पालीथिन कचरे से भारत को मुक्त कराने की सपना साकार करने की बात कही।उन्होंने बतय की वसेरा पर्यावरण त था जलवायु परिवर्तन को लेकर को लेकर 30 वर्षो से जो मुहिम चला रही है वह जन सहयोग से ही सफल होगी। लोगो को अपने विचारों में परिवर्तन करना होगा। पॉलीथीन की जगह कपड़े के थैले का प्रयोग करे। दुकानदार भी कपड़े के थैलो में समान दे। पॉलीथीन का कचरा सैकड़ो वेश तक नष्ट नही होता है। न्यायालय तथा शासन द्वारा रोक लगाने के बाद भी यदि इसी तरह प्रयोग करते रहे तो पूरे देश मे पॉलिथीन का प्रयोग करते रहे तो भूमि बंजर बन जाएगी। आओ हम सभी संकल्प ले कि भारत को पॉलीथीन कचरा मुक्त बनाये। वसेरा द्वारा 30 जून से 10 जुलाई तक विभिन्न विद्यालयों में जलवायु परिवर्तन रोकने तथा पॉलीथीन मुक्त भारत के लिए वृक्षारोपण सेमिनार प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसमें सभी लोग बढ़ चढ़ कर भाग लेकर इसे जन जन का अभियान बनाये।
रैली में आदर्श मिश्र , प्रदीप मिश्र, उमाशंकर मिश्र (वसेरा गाज़ियाबाद) अमित श्रीवास्तव, आदेश पांडेय, आशुतोष शर्मा (वसेरा प्रयागराज) तथा एंग्लो बंगाली इण्टर कालेज के लेफ्ट टू राइट वैभव केसरवानी, मोहित यादव,रवि मौर्य, सुजल सोनकर उज्ज्वल आदि स्काउट के स्वयंसेवक ने भाग लिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad