प्रयागराज (राजेश सिंह)। यमुनानगर नैनी के महेवा टीसीआई चौराहे के समीप सरकारी जमीन पर अवैध रुप से किए गए कब्जे को हटाया गया। प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने दी थी कई महीने पूर्व नोटिस। भारी पुलिस के साथ करछना तहसील से जुड़े अधिकारी व कर्मचारी पहुंचे और सरकारी जमीन को कब्जे से मुक्त कराने के लिए बुलडोजर के द्वारा एक-एक कर सभी निर्माण को ढहाया गया। कार्रवाई के दौरान एसडीएम तपन मिश्र, एसीपी करछना सुनील कुमार सिंह व एसीपी कौंधियारा सहित दलबल मौजूद रहे।
प्रयागराज: सरकारी जमीन पर कब्जा किए गए निर्माण को ढहाया गया
बुधवार, जुलाई 15, 2026
0
Tags
