Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

मेजा बाजार में पांच दिन से जलापूर्ति ठप,मचा हाहाकार

 

Svnews

मेजा,प्रयागराज।(हरिश्चंद्र त्रिपाठी)

मेजा बाजार में पिछले पांच दिन से जलापूर्ति ठप है। पहले दो दिन जलापूर्ति में  ट्रांसफार्मर की खूंटी  बाधक बनी। इसके बाद ट्रांसफार्मर ही खराब हो जाने से पानी सप्लाई नहीं हो पा रही है। भीषण गर्मी में पानी न मिलने से त्राहिमाम मचा हुआ है। लोग पानी के लिए दर दर भटक रहे हैं।बाजार में हैडपंप का अभाव जोनेंके कारण लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। यहां आए दिन जलपूर्ति बाधक बनी रहती है।2 मोटरों से मेजा बाजार,थाने और पहाड़ी की तरफ पानी आपूर्ति की जाती है।एक के बाद एक मोटर खराब ही रहती है। कभी अनियमित विद्युतापूर्ति तो कभी मोटरपंप जलने तो तथा कभी पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने व अन्य तकनीकी कारणों से जलापूर्ति ठप हो जाती है। अभी एक सप्ताह पूर्व एक मोटर खराब होने के कारण 10 दिनों तक जलपूर्ती ठप्प रही।एक दिन चलने के बाद  बिजली बाधक बन गई। बताया जाता है कि कल ट्रांसफार्मर बदल दिया गया।इसके बाद भी पानी आपूर्ति नहीं जो पा रही है।बताए हैं कि मेजा जल निगम में एक भी सरकारी ऑपरेटर नही है,जिससे संविदा कर्मी के भरोसे जल निगम का कार्य जैसे तैसे चल रहा है।2 संविदा कर्मी एक दिन और एक रात के लिए नियुक्त है,लेकिन मनमानी किए जाने से भी वह भी जलापूर्ति में।बाधक बनी हुई हैं।उपभोक्ताओं ने मेजा जल निगम में 2 सरकारी कर्मी नियुक्त किए जाने की पुरजोर मांग की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad