महिला के मन मस्तिष्क को पलट कर साजिश रचने वाले मास्टरमाइंड को बेनकाब करने की जरूरत
कौशाम्बी (राजेश सिंह)। महिला फॉलोवर का वीडियो वायरल होने के बाद जिले की राजनीति में जिस तरह से सोमवार की दोपहर बाद भूचाल आ गया और अचानक मंगलवार की सुबह महिला फॉलोवर का दूसरा वीडियो आने के बाद भूचाल खत्म हो गया। यह जन चर्चा का विषय बन गया। पुलिस कप्तान पर गंभीर आरोप लगाने वाली महिला फॉलोवर के पीछे आरोप की साजिश रचने वाला मास्टरमाइंड कौन है। किस व्यक्ति ने झूठे तरीके से पुलिस कप्तान पर आरोप लगाने की साजिश रची है। झूठी साजिश रचकर पुलिस कप्तान को फसाने की मंशा रखने वाला यह मास्टरमाइंड काफी शक्तिशाली हो सकता है। किसी कमजोर व्यक्ति का यह साहस नहीं होगा कि वह झूठी साजिश रच कर पुलिस कप्तान को फंसाने का कुचक्र करें। हालांकि महिला फॉलोवर का दूसरा वीडियो आने के बाद सबकुछ साफ हो गया है। पुलिस कप्तान बेदाग थे बेदाग हैं।
लेकिन सवाल उठता है, कि बिना सिर पैर के इतनी गंभीर साजिश रचने वाले मास्टरमाइंड का पुलिस कप्तान से क्या मामला है। जिससे मास्टरमाइंड ने इतनी बड़ी साजिश रच कर पुलिस कप्तान को फंसाने का कुत्सित प्रयास किया और उनके बेदाग छवि पर दाग लगाने का भरसक प्रयास किया। पुलिस कप्तान पर गंभीर आरोप लगाने वाली महिला फॉलोवर मंगलवार की सुबह अपने बयान से मुकर गई है और उसने कहा है कि उसके साथ पुलिस कप्तान ने कुछ गलत नहीं किया है। वह झूठ बोलकर पुलिस कप्तान पर आरोप लगा रही थी। महिला फॉलोवर ने दूसरा वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल किया है लेकिन अब सवाल उठता है कि महिला के पीछे वह शक्तिशाली मास्टरमाइंड कौन है। जिसने महिला के मन मस्तिष्क को बदलकर उसे पुलिस कप्तान के विरुद्ध बयान देने के लिए तैयार कर दिया। इतना ही नहीं पुलिस कप्तान के विरुद्ध बयान को लेकर महिला ने वीडियो वायरल कर दिया जो सोशल मीडिया में चर्चा का विषय बन गया है। महिला को आगे कर पुलिस कप्तान के विरूद्ध गंभीर साजिश रचने वाले मास्टरमाइंड को बेनकाब करने की जरूरत है। वरना यह मास्टरमाइंड इसी तरह से साजिश रच कर लोगों को परेशान करता रहेगा। हालांकि इस पर तनिक भी नजर दौड़ाई गई तो महिला को बरगला कर पुलिस कप्तान के विरुद्ध साजिश रचने वाले मास्टरमाइंड का चेहरा बेनकाब होना तय है।
.jpg)