प्रयागराज (राजेश सिंह)। पशु क्रूरता के मामले में लापरवाही बरतने के कारण घूरपुर थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मौर्य, उ0नि0 ताराचंद्र (चौकी प्रभारी गौहनिया), उ0नि0 हर नारायण सिंह, आरक्षी अमित यादव, आरक्षी राकेश यादव, आरक्षी समीर सिंह, आरक्षी विमल रावत, का0 राकेश पाल तथा आरक्षी चालक वशिष्ठ यादव को लाइन हाजिर किया गया है तथा गहन जाँच के आदेश दिये गये है। निरीक्षक राम मोहन राय को प्रभारी निरीक्षक कर्नलगंज से रिजर्व पुलिस लाइन्स स्थानान्तरित किया गया है। उ0नि0 जनार्दन प्रसाद साहनी को यातायात पुलिस लाइन से प्रभारी जल पुलिस स्थानान्तरित किया गया है। उ0नि0 संजीव कुमार चौबे को थानाध्यक्ष औद्योगिक क्षेत्र से थानाध्यक्ष घूरपुर स्थानान्तरित किया गया है। उ0नि0 सुभाष कुमार सिंह को प्रभारी चौकी टी0पी0 नगर, थाना धूमनगंज से थानाध्यक्ष औद्योगिक क्षेत्र स्थानान्तरित किया गया है। उ0नि0 रमेश कुमार सिंह को थानाध्यक्ष बहरिया से रिजर्व पुलिस लाइन्स स्थानान्तरित किया गया है। उ0नि0 योगेन्द्र कुमार पटेल को रिट सेल से थानाध्यक्ष बहरिया स्थानान्तरित किया गया है। उ0नि0 मनीष कुमार त्रिपाठी को थानाध्यक्ष शिवकुटी से प्रभारी सर्विलांस सेल, जोन नगर स्थानान्तरित किया गया है।
उ0नि0 अजीत सिंह को प्रभारी सर्विलांस सेल, जोन नगर से थानाध्यक्ष शिवकुटी स्थानान्तरित किया गया है। निरीक्षक धीरेन्द्र कुमार सिंह को प्रभारी निरीक्षक कोरांव से प्रभारी आईजीआरएस सेल स्थानान्तरित किया गया है। उ0नि0 विनोद कुमार को थाना खीरी से थानाध्यक्ष कोरांव स्थानान्तरित किया गया है।