Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

बंद कारखानों को चालू कराने के साथ बेरोज़गारी दूर करना हमारा मुख्य उद्देश्य : हरि कृष्ण शुक्ल

 

sv news

सूरज वार्ता अखबार से भेंटवार्ता में बेबाकी से रखी अपनी राय 

मेजा, प्रयागराज (विमल पाण्डेय)। मानव और समाज सेवा की चाह में 2024 लोकसभा चुनाव में इलाहाबाद संसदीय क्षेत्र से मैं बतौर  प्रत्याशी मैदान में कूद चुका हूं। मेरा प्रमुख उद्देश्य यमुनापार के लोगों की सर्वांगीण विकास करने का है । 

उक्त बातें इलाहाबाद संसदीय क्षेत्र से भावी प्रत्याशी समाजसेवी व अंतर्राष्ट्रीय ज्योतिषाचार्य आचार्य हरिकृष्ण शुक्ल ने सूरज वार्ता अखबार के प्रतिनिधि को एक वार्ता के दौरान बताया कि यमुनापार की जनता को सुख समृद्धि तक पहुंचाने का मेरा प्रमुख उद्देश्य है, इसी संकल्प के साथ चुनाव मैदान में उतरने का फैसला लिया है। श्री शुक्ल ने कहा कि यमुनापार की जनता मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलूर इत्यादि स्थानों पर जाकर निजी संस्थानों में नौकरी करते हैं। जहां उनको नौकरी के नाम पर 10 से 15 हजार रुपए दिया जाता है। इस महंगाई में इतने रुपए से परिवार चलाना बहुत ही कठिन है। बेरोज़गारी और महंगाई के चलते परिवार का सही से भरण पोषण न होने के कारण यमुनापार की जनता आर्थिक तंगी से जूझ रही है। मैं इसी जनता के बीच रहकर

जनता की सेवा करने का मेरा प्रमुख उद्देश्य है। मैं चुनाव मैदान में पदार्पण जरूर करूंगा। हमसे कोई योग्य व्यक्ति अगर हमारी तरह जनता की सेवा करना चाहता है, तो मैं पुनः अपने अध्यात्म की दुनिया में निकल जाऊंगा। यमुनापार के बंद  कारखानों को चालू करवाना भी मुख्य उद्देश्य होगा जिससे नोएडा, दिल्ली, कानपुर, मुंबई, आदि इंडस्ट्रियल इलाके में कार्य कर रहे यहां के लोगों को यमुनापार में रोजगार से जोड़ा जा सके। उन्होंने कहा कि मेजा, करछना, बारा, मांडा आदि इलाकों में कल कारखाने लगवा कर बेरोजगारी दूर करना मेरा प्रमुख उद्देश्य रहेगा। मैं अपने देश के अलावा विदेशों में भी भ्रमण कर सुख समृद्धि का आगमन लिया हूं। जिसे देखने के बाद हमारी आंतरिक इच्छा है कि यमुनापार की जनता को उनके मुकाम तक पहुंचाना ही हमारा राजनीति में पदार्पण करना प्रमुख उद्देश्य है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad