Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

अखिलेश यादव के नेतृत्व में पीडीए को मजबूत करना ही लक्ष्य: नरेन्द्र सिंह

SV News

निवर्तमान प्रदेश सचिव ने नव मनोनीत पार्टी पदाधिकारियों का स्वागत कर सफल कार्यकाल की दी शुभकामनाएं

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)।
समाजवादी पार्टी के निवर्तमान प्रदेश सचिव नरेन्द्र सिंह ने शनिवार को नव मनोनीत यमुनापार, गंगापार एवं महानगर अध्यक्ष सहित अन्य मनोनीत पदाधिकारियों का जार्जटाउन स्थित पार्टी कार्यालय में और पदाधिकारियों के घर जाकर उनका स्वागत किया। श्री सिंह ने पदाधिकारियों को माला पहनाकर सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी। निवर्तमान प्रदेश सचिव सिंह ने पदाधिकारियों से अपील किया कि सभी लोग मिलकर पार्टी की नीतियों एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा सपा सरकार के दौरान जनहित में किये गए कार्यों को जन-जन तक पहुंचायें। उन्होंने कहा कि पार्टी को मजबूत करते हुए अखिलेश यादव के नेतृत्व में पीडीए को मजबूत करना ही हमारा लक्ष्य है। सभी उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने एकजुटता का संकल्प लिया।
इस अवसर पर नव मनोनीत जिलाध्यक्ष गंगापार अनिल यादव, यमुनापार जिलाध्यक्ष पप्पू लाल निषाद, महानगर अध्यक्ष सैयद इफ़्तेख़ार हुसैन, वजीर खां, दिनेश पासी, लल्लन सिंह पटेल, दान बहादुर मधुर, सचिन श्रीवास्तव, महेश यादव एडवोकेट आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad