मेजा, प्रयागराज (विमल पाण्डेय)। सेंट पीटर्स को-एजुकेशनल इंग्लिश मीडियम स्कूल, मेजारोड, प्रयागराज ने छात्रों के साथ स्कूल में मिशन चंद्रयान 3 की सफलता का जश्न मनाया गया।
विद्यार्थियों को मिशन के प्रति जागरूक किया गया। उन्हें चंद्रयान 3 की जानकारी दी जा रही है। छात्रों को बताया गया कि यह मिशन भारत के इतिहास में एक मील का पत्थर है। अब भारत भी अमेरिका, रूस आदि देशों की श्रेणी में है।