Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

कुएं में गिरने से मासूम की मौत, फायरकर्मियों ने बाहर निकाला शव

SV News

मेजा, प्रयागराज (श्रीकान्त यादव)। मेजा के औंता ओनौर गांव में एक मासूम कुएं में गिर गया। जिससे हड़कंप मच गया। कुएं में जहरीली गैस होने से उसमें गिरे मासूम की मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे फायरकर्मियों ने मासूम के शव को बाहर निकाला।

SV News

मिली जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह करीब दस बजे मेजा थाना क्षेत्र के ओनौर (कुर्मियान बस्ती) गांव निवासी अयोध्या प्रसाद का तीन वर्षीय बेटा अवनीश घर के पास स्थित कुएं के पास खेल रहा था कि अचानक वह कुएं में गिर गया। घर व आसपास के लोग बच्चे को निकालने का प्रयास करने लगे। इसी फायर स्टेशन मेजा को जानकारी दी गई। सूचना पर फायर स्टेशन प्रभारी मेजा राजेन्द्र तिवारी, राजेन्द्र शुक्ला, गंगाराम यादव, गिरजेश कुमार व शुभम कुमार ने घंटों मशक्कत कर मासूम को बाहर निकाला तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। लोगों की मानें तो उक्त कुएं में जहरीली गैस थी जिससे मासूम की मौत हो गई। बच्चे की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad