Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

एनटीपीसी: अपराजिता महिला समाज के सौजन्य से 'गौवंश सेवा' कार्यक्रम आयोजित

 

sv news

मेजा, प्रयागराज (विमल पाण्डेय)। मेजा ऊर्जा निगम  की कल्याणकारी संस्था, अपराजिता महिला समाज ने शनिवार शाम को प्रयागराज जिले के कोहड़ार गांव में स्थित गौशाला में गोवंश सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम के दौरान, अधिकारियों और अन्य प्रतिनिधियों ने 498 गायों को चारा खिलाया और उनके साथ कुछ पल बिताकर अपनी सेवाएं प्रदान की।

sv news

गौ सेवा के बाद प्रतिनिधियों ने गौशाला के गौ सेवकों का अभिनंदन एवं आभार भी व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान कम्बल एवं छाता वितरण गतिविधि का भी अवलोकन किया गया। अपराजिता महिला समाज ने गौ सेवकों को जरूरत का सामान उपलब्ध कराकर उनका आभार व्यक्त किया।

ऊर्जा निगम लगातार गौसेवा एवं संरक्षण को बढ़ावा दे रहा है तथा गायों एवं पशु-कल्याण के लिए उत्तर प्रदेश सरकार की कार्य योजना के अनुरूप समर्पित रूप से पहल कर रहा है। एमयूएनपीएल ने अपनी कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व कार्यक्रम के तहत आने वाले समय में गौशाला के चारों ओर बाड़ लगाने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की है ।

कार्यक्रम की मुख्या-अतिथि अध्यक्षा अपराजिता महिला समाज उषा कुमार ने  ने गौ सेवा के प्रति उनकी निस्वार्थ सेवा के लिए गौ सेवकों को धन्यवाद दिया और कहा कि उनकी नेक पहल कई अन्य लोगों को गौ संरक्षण की दिशा में काम करने के लिए प्रेरित करेगी। उन्होने कहा कि, "गाय हमारे धर्म में देवताओं का स्वरूप है क्योंकि हमारी गाय माता में सभी तैंतीस करोड़ देवता निवास करते हैं।"

कार्यक्रम के दौरान अपराजिता महिला समाज कि उपाध्यक्षा डॉ. राखी माहेश्वरी, सुजाता साबत  और रेखा सिंह सहित के अन्य सदस्य तथा मेजा ऊर्जा निगम के अधिकारीगण  उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad