Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

प्रयागराज: पिता के सामने बेटी ने नए पुल से यमुना नदी में लगाई छलांग, मौत

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। प्रयागराज के नए यमुना पुल से शुक्रवार को एक युवती अपने पिता से झगड़ा कर यमुना नदी में छलांग लगा दी। करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला गया। परिजन उसे एसआरएन अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार बहरिया थाना क्षेत्र के कनेहटी गांव निवासी शिव शंकर परिवार के साथ टैगोर टाउन मोहल्ले में रहते हैं। उनकी 17 वर्षीय बेटी अन्नू गौर किसी बात पर नाराज होकर नए पुल पर पहुंच गई। उसके पीछे-पीछे उसके पिता भी पुल पर पहुंच गए। दोनों के बीच कुछ देर तक कहासुनी होती रही। इसी दौरान अन्नू पुल की रेलिंग पर चढ़कर छलांग लगा दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad