Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

प्रयागराज: तिरंगे के अपमान के खिलाफ प्रदर्शन, चार नामजद समेत कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

SV News

अफसरों के साथ कई थानों की फोर्स मौजूद


प्रयागराज (राजेश सिंह)।
देश भर में स्वतंत्रता दिवस का पर्व हर्षो उल्लास के साथ मनाया गया। ऐसे में ही सोशल मीडिया पर तिरंगे का अपमान किए जाने का मामला सामने आया है। वायरल फोटो में कुछ लोगों के समक्ष तिरंगा झंडे पर अनेकों प्रकार के व्यंजनों का परोसा गया है। तिरंगे के अपमान होने का जब सोशल मीडिया पर फोटोस वायरल हुआ तो लोगों ने नाराजगी जताते हुए होलागढ़ के दहियावां बाजार में धरना प्रदर्शन करने लगे। जिसकी खबर पुलिस महकमे के साथ अफसरों में पहुंची तो खलबली मच गई वही होलागढ़ के दहियावां बाजार में तिरंगे के अपमान को लेकर धरना प्रदर्शन जारी होने की खबर पर पुलिस अफसरों के साथ कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची। हालांकि तिरंगे झंडे के अपमान को लेकर लोगो का विरोध प्रदर्शन जारी रहा। 


मामले में चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

वहीं होलागढ़ थाना क्षेत्र के दहियांवा कस्बे में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तिरंगा झंडा पर मेजपोश बनाकर भोजन किए जाने पर व्यापारियों में जबरदस्त आक्रोश रहा। बाजार बंद रहा और पुलिस द्वारा राष्ट्रीय सम्मान के अपमान की रोकथाम के तहत चार नामजद सहित कई अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad