प्रयागराज (राजेश सिंह)। प्रयागराज के पुरामुफ्ती में पुलिस मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से एक इनामी बदमाश गिरफ्तार किया गया। चोरी, लूट और छिनैती के डेढ़ दर्जन से अधिक मुकदमों में वांछित चल रहे शातिर इनामी अपराधी को पुलिस ने शनिवार की देर रात मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। जवाबी कार्रवाई में बदमाश को गोली लगी है। गंभीर रूप से घायल हालत में उसे एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस इसकी काफी दिनों से खोजबीन कर रही थी।
प्रयागराज के पूरामुफ्ती के टिकरी गांव में मुठभेड़ में शातिर बदमाश गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी हैदर के ऊपर पुलिस ने 25 हजार का इनाम घोषित किया था। इसकी काफी दिनों से खोजबीन की जा रही थी। यह मूल रूप से जौनपुर जिले के मुंगरा बादशाहपुर का रहने वाला है। इसने प्रयागराज के नैनी इलाके के महेवा में भी अपना ठिकाना बना रखा है। इसके ऊपर चोरी, लूट, छिनैती के डेढ़ दर्जन से अधिक मुकदमा दर्ज हैं।