मेजा,प्रयागराज।(हरिश्चंद्र त्रिपाठी)
जवाहर नवोदय विद्यालय मेजा में रक्षाबंधन का त्यौहार परंपरागत हर्ष एवं उल्लास के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्य और शिक्षाविद श्रीमती सुधा सेठी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि रक्षाबंधन के पावन पर्व पर भारतीय संस्कृति की महानता को पूरे विश्व में फैलाना है।उन्होंने सबको रक्षाबंधन की शुभ कामनाएं प्रदान किया।
उप प्राचार्य डॉ प्रमोद मिश्रा ने इस त्यौहार को वैदिक और पौराणिक संदर्भों से जोड़ा। वरिष्ठतम शिक्षक डॉ डीके त्रिपाठी ने रक्षाबंधन के महत्व को समझाते हुए छात्रों को रानी कर्मावती और हुमायूं का प्रसंग सुनाया।मंच संचालन करते हुए डॉ अरविंद चौधरी ने राजा बलि और इंद्राणी के प्रसंग को छात्रों को सुनाया।
इस पावन अवसर पर अरावली सदन के छात्रों का योगदान सराहनीय रहा।इस मौके पर अरविंद जायसवाल, अभिषेक श्रीवास्तव,नितिन कुमार, अनूप त्रिपाठी, अरविंद तिवारी, सुनील पाल, श्रीमती सीमा राय, श्रीमती समता रत्ना, पूर्णिमा मौर्य, हरिश्चंद्र यादव, आर एस पांडे,बिंदु यादव,शिल्पी त्रिपाठी सहित सभी शिक्षक मौजूद रहे।