प्रयागराज (राजेश सिंह)। यूपी के प्रयागराज में पुलिस एनकाउंटर में
शाहजहांपुर के दो बदमाशों को पैर में गोली लगी है। घायलावस्था में दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा गैंग में शामिल तीन अन्य युवकों और सात महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनसे पूछताछ चल रही है।
मिली जानकारी के अनुसार शंकरगढ़ पुलिस की शाहजहांपुर के बदमाशों से शुक्रवार की सुबह-सुबह मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने घेराबंदी की तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। इस बीच दो बदमाशों को पैर में गोली लग गई। दोनों गिरकर घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस गैंग में शामिल तीन अन्य युवक और सात महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनसे पूछताछ चल रही है। हाल ही में हुए थरवई की जघन्य घटना के बारे में जानकारी ली जा रही है।
शाहजहांपुर के बदमाशों ने ही थरवई में वारदात को अंजाम दिया है। ऐसी बात सामने आई है। शंकरगढ़ थाना प्रभारी मनोज सिंह ने बताया कि पुलिस मुठभेड़ में शाहजहांपुर के किरण कुमार और कैलाश के पैर में गोली लगी है। मोती, ओमप्रकाश और मोहन लाल को गिरफ्तार किया गया है। सात महिलाएं भी पकड़ी गई हैं।