Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

चौपाल कर लौट रहे भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान पर युवक ने फेंकी स्याही, वीडियो वायरल

SV News

मऊ (राजेश सिंह)। घोसी उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी दारा सिंह चौहान के ऊपर रविवार की दोपहर एक व्यक्ति ने काली स्याही फेंक दी। घटना के बाद वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस बीच स्याही फेंकने वाला मौका पाकर फरार हो गया। घटना से संबंधित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
जानकारी के अनुसार भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान रविवार को कोपागंज ब्लाक के अदरी स्थित एक कॉलेज में जन चौपाल के बाद वापस दूसरे कार्यक्रम को जा रहे थे। अभी वह अदरी चट्टी पर पहुंचे थे कि वहां पहले से भाजपा कार्यकर्ता जो कि उनके स्वागत खड़े थे। उनको देखकर दारा सिंह चौहान गाड़ी से उतरे। तभी एक युवक ने उनके ऊपर काली स्याही फेंक दी। एकाएक हुई इस घटना से अफरा तफरी का माहाैल हो गया। वहीं इस कार्यक्रम के बाद वह दारा सिंह चौहान बिना प्रचार करें ही वापस लौट गए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad