Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

प्रयागराज: दुष्कर्म की शिकार 11वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

SV News

परिवार का आरोप- पुलिस ने लड़की को धमकाया था

प्रयागराज (राजेश सिंह)। प्रयागराज के यमुनानगर के कौंधियारा इलाके में रविवार सुबह 17 वर्षीय लड़की ने घर में फंदे से लटक आत्महत्या कर ली। कक्षा 11 में पढ़ने वाली लड़की के घरवालों का आरोप है कि पिछले महीने उसका अपहरण करने के बाद सामूहिक दुष्कर्म किया गया था। लड़की को बरेली से पुलिस और घरवाले ले आए थे। लड़की के परिवार का आरोप है कि चार युवकों ने अपहरण और दुष्कर्म किया था लेकिन पुलिस ने नामजद एफआईआर नहीं लिखी और ना आरोपितों के खिलाफ कोई कार्रवाई की। यह भी आरोप है कि पुलिस ने पीड़ित लड़की से कहा था कि अगर उसने मजिस्ट्रेट के सामने आरोपितों के खिलाफ बयान दिया तो उसके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई होगी। अपहरण और दुष्कर्म करने वाले युवक अब लड़की को धमकियां भी दे रहे थे। इसी वजह से परेशान होकर पीड़ित लड़की ने रविवार सुबह अपनी जान दे दी। उधर, कौंधियारा थाना प्रभारी संजय द्विवेदी का कहना है कि लड़की ने अपने बयान में कहा था कि वह परिवार के डांट फटकार से परेशान होकर घर से भागी थी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad