प्रयागराज (राजेश सिंह)। भारतीय वायु सेना दिवस के अवसर पर संगम तट पर प्रस्तावित एयरशो की तैयारियां जोरशोर से चल रही हैं। आयोजन स्थल के चारों तरफ बैरिकेडिंग लगाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। तीर्थ पुरोहितों को हटाकर रामघाट के पास शिफ्ट कर दिया गया है। कई जेसीबी के माध्यम से मैदान की साफ सफाई का कार्य चल रहा है। शनिवार को सेना के अधिकारियों ने परेड मैदान पहुंचकर आयोजन स्थल का जायजा लिया। इसके अलावा प्रशासनिक अधिकारियों ने भी पहुंचकर व्यवस्था को देखा। बांस बल्ली लगाकर बैरिकेडिंग का कार्य शुरू कर दिया गया है। कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आने कार्यक्रम प्रस्तावित है। अगल दो तीन दिन में परेड ग्राउंड स्थित आयोजन स्थल को पूरी तरह से सील करने की तैयारी की जा रही है।