मेजा,प्रयागराज।(हरिश्चंद्र त्रिपाठी)
भाजपा के संस्थापक पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती सोमवार को मनाई गई। भाजपाइयों ने जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित कर उनको श्रद्धासुमन अर्पित किया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।इसी क्रम में मेजा ब्लॉक में प्रमुख प्रतिनिधि गंगा प्रसाद मिश्र ने कहा कि पंडित दीन दयाल का अंत्योदय मंत्र भाजपा सरकार आत्मसात कर रही है। समाज के संबसे अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है।
श्री मिश्र के साथ बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ उनके समर्थक प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस मौके पर भाजपा मंडल मंत्री मेजा संजय तिवारी,अतुल द्विवेदी ,मयंक शुक्ल प्रवीण बिंद, पंकज राव (प्रधान) आशुतोष मिश्र,राहुल मिश्र,आशीष द्विवेदी आदि मौजूद रहे।