Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

प्रयागराज: गोमाता और मां गंगा पर चिंतन करने को जुटेंगे विश्व हिन्दू परिषद के पदाधिकारी

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। विश्व हिंदू परिषद गोरक्षा विभाग की तीन दिवसीय अखिल भारतीय बैठक शुक्रवार 15 सितंबर से आयोजित होने जा रही है। झूंसी के छतनाग स्थित स्वामी भजनानंद आश्रम में 15 से 17 सितंबर तक आयोजित इस बैठक में विहिप के तमाम केंद्रीय पदाधिकारी शिरकत करेंगे। विहिप गोरक्षा काशी प्रांत के प्रांत मंत्री लाल मणि तिवारी ने बताया कि अखिल भारतीय बैठक में संगठन की दृष्टि से विहिप के 44 प्रांतों के प्रमुख पदाधिकारी शिरकत करेंगे।
बैठक में गोमाता, गंगा माता, भारत माता एवं अन्य राष्ट्रीय विषयों पर चिंतन होगा। इस दौरान गोरक्षा से संबंधित एक प्रदर्शन भी लगाई जा रही है। उक्त बैठक में विश्व हिंदू परिषद के संरक्षक दिनेश, अखिल भारतीय संयुक्त महामंत्री स्थानू, अखिल भारतीय गोरक्षा प्रमुख दिनेश चंद्र उपाध्याय, संरक्षक हुकुमचंद सावला, अखिल भारतीय महामंत्री राजेंद्र जी सिंघल, अखिल भारतीय कोषाध्यक्ष श्याम सुंदर माहेश्वरी, केंद्रीय उपाध्यक्ष जयप्रकाश गर्ग, केंद्रीय मंत्री विवेक शर्मा, केंद्रीय उपाध्यक्ष संतराम गोयल, केंद्रीय मंत्री हरेंद्र अग्रवाल, केंद्रीय उपाध्यक्ष केपी सिंह, सुधीर कुमार पांडे, अखिल भारतीय उपाध्यक्ष अवधेश कुमार गुप्ता आदि के साथ 44 प्रांत प्रमुख, प्रांत मंत्री व क्षेत्र के पदाधिकारी तथा अन्य केंद्रीय पदाधिकारी पहुंच रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad