Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

सीएचसी मेजा में राष्ट्रपति के आयुष्मान भवः अभियान के सम्बोधन से वर्चुअल जुड़कर अभियान का हुआ शुभारम्भ

 

Svnews

मेजा,प्रयागराज।(हरिश्चंद्र त्रिपाठी)

केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज का लक्ष्य प्राप्त करने के लिए जनसमुदाय में जागरूकता बढाने के उद्देश्य से आयुष्मान भवः अभियान का शुभारम्भ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा बीडीयो कांफ्रेंसिंग के जरिए हुआ। राष्ट्रपति के आयुष्मान भवः अभियान के सम्बोधन से वर्चुअल जुड़कर सीएचसी मेजा के  समस्त स्टाफ की उपस्थिति में प्रमुख प्रतिनिधि मेजा गंगा प्रसाद मिश्र द्वारा अभियान का शुभारंभ किया गया। प्रमुख प्रतिनिधि श्री मिश्र ने कहा कि भाजपा सरकार की विभिन्न क्षेत्रों में जो सोच है वह भारत को आत्मनिर्भर बनाने की एक पहल है।उन्होंने मोदी की सोच को एक भारत श्रेष्ठ भारत करने की बताया।स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी श्रीमती अंजू राय  ने बताया कि  अभियान को पीएम मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से सेवा पखवाड़ा के रूप में  2 अक्टूबर 2023 तक आयोजित होगा।उन्होंने बताया कि इस दौरान विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जायेगा।जिसके लिए आयुष्मान आपके द्वार 3.0 आयुष्मान मेला, आयुष्मान सभा आयुष्मान ग्राम पंचायत, अभियान में स्वास्थ्य विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। इस मौके पर अस्पताल के समस्त स्टाफ मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad