मेजा, प्रयागराज (श्रीकान्त यादव)। मेजा पुलिस व एसओजी यमुनानगर की संयुक्त टीम द्वारा आठ किलो गांजा के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस आयुक्त के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों के व्यापार में संलिप्त व्यक्तियों की गिरफ्तारी व बरामदगी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त यमुनानगर संतोष कुमार मीणा व सहायक पुलिस आयुक्त मेजा विमल किशोर मिश्र के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष मेजा राजेश उपाध्याय के नेतृत्व में दरोगा गोविन्द राम, दरोगा विकास कुमार सिंह चौकी प्रभारी मेजारोड व एसओजी यमुनानगर प्रभारी दरोगा रंजीत सिंह पुलिस टीम व एसओजी यमुनानगर की संयुक्त टीम द्वारा मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर मेजारोड गोल चौराहे के पास से आठ किलोग्राम अवैध गांजा के साथ दो नफर अभियुक्तों सनी कुमार सेठ पुत्र रमेश सेठ निवासी कुदरा थाना कुदरा जिला भभुआ बिहार व नन्दन कुमार पाल पुत्र श्रीनाथ पाल निवासी कुदरा थाना कुदरा जिला भभुआ बिहार को गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष राजेश उपाध्याय ने बताया कि उक्त संबंध में एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई।
बता दें कि मेजा में लगातार गांजा कारोबारियों पर कार्रवाई की जा रही है। फिर भी गांजा कारोबारी लगातार सक्रिय हैं और तस्करी कर रहे हैं। इसके पूर्व पिछले महीने थाना क्षेत्र के उरुवा में करीब पांच कुंतल गांजा पकड़ा गया था और उसके बाद थाना क्षेत्र के बसहरा गांव से करीब 40 किलो गांजा पकड़ा गया। वहीं मंगलवार को आठ किलो अवैध गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार कर गांजा बरामद कर उक्त अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया।