मंडल अध्यक्ष जिला मंत्री सहित विभिन्न दायित्व का कर चुके हैं निर्वहन
प्रयागराज (राजेश सिंह)। भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने गुरुवार को नवनियुक्त जिलाध्यक्षों की सूची जारी कर दी। जिसमें प्रयागराज यमुनापार के जिला मंत्री रहे विनोद प्रजापति को यमुनापार का जिलाध्यक्ष बनाकर नई जिम्मेदारी सौंपी है। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष विनोद कुमार प्रजापति को बनाए जाने पर पूरे जिले के भाजपाईयो में जश्न का माहौल है। सभी को साथ लेकर चलने वाले मृदूभाषी कर्मठ मेहनती पदाधिकारी को नियुक्ति होने पर कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों ने शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया है। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष श्री प्रजापति को निवर्तमान जिलाध्यक्ष विभवनाथ भारती, जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी सहित पूरे यमुनापार के भाजपा कार्यकर्ताओं जनप्रतिनिधियों ने शुभकामनाएं देते हुए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया है। विनोद प्रजापति इससे पूर्व मंडल अध्यक्ष, जिलामंत्री के दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं।