प्रयागराज (राजेश सिंह)। प्रयागराज के यमुनापार में मुख्य विकास अधिकारी ने आवासीय श्रम विद्यालय की व्यवस्थाओं व पठन-पाठन का निरीक्षण किया। जिससे हड़कंप मचा रहा।
बता दें कि मंगलवार को मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार ने विकासखंड कोरांव के ग्राम पंचायत बेलहट में संचालित अटल आवासीय श्रम विद्यालय की व्यवस्थाओं व पठन-पाठन का निरीक्षण किया।