Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

मेजा में नहर में मिला युवक का शव, मचा हड़कंप

SV News

मेजा, प्रयागराज (श्रीकान्त यादव)। मेजा के गुनई गांव के समीप नहर में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई। सूचना पर पहुंची इलाकाई पुलिस छानबीन में जुटी हुई है। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुटी हुई है।

SV News

मिली जानकारी के अनुसार मेजा थाना क्षेत्र के गुनई गांव में जमुआ माइनर में एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सुबह ग्रामीण नहर की तरफ गए तो पानी में उतराता शव देख वहां भीड़ लग गई। सूचना थाना मेजा पुलिस को दी गई। वहीं दरोगा गोविन्द राम, दरोगा परलोक चौधरी व दरोगा संजय यादव मौके पर पहुंचे और छानबीन में जुटे हुए हैं। थानाध्यक्ष राजेश उपाध्याय ने बताया कि युवक के शव मिलने की सूचना मिली। जिस पर पुलिस टीम द्वारा उसके शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल समाचार लिखे जाने तक युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई थी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad