Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

नम आंखों से हुई मां दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन

 


मेजा,प्रयागराज।(हरिश्चंद्र त्रिपाठी)

शारदीय नवरात्रि की समाप्ति के बाद मंगलवार के दिन मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन का सिलसिला पूरे दिन जारी रहा। इस दौरान क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा पूजा महोत्सव समिति की ओर से स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा को विसर्जन करने से पूर्व शोभायात्रा निकाली गई। तथा विभिन्न मार्गो से होकर भवानी पर गर्म पंचायत के देवरी स्थित गुलरिया बांध तक पहुंची।

जहां मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। इस दौरान संबंधित समिति के सदस्यों व महिलाओं द्वारा मां का जयकारा लगाते हुए नम आंखों से विदा किया गया। इस मौके पर निकले जुलूस गांव से होते हुए गाजे-बाजे, गुलाल उड़ाते, नाचते झूमते बाजार से होते हुए बांध तक पहुंचे। जिसमें मेजा खास से 15 दुर्गा प्रतिमाएं शामिल रहे।गुलरिया बांध में एक आंकड़ा के मुताबिक मंगलवार को सैकड़ों प्रतिमाएं विसर्जित की गई। शेष बुधवार को विसर्जित की जायेगी। इस शोभायात्रा में मां दुर्गा का जगह-जगह स्वागत किया गया। 

Svnews

जुलूस को लेकर पुलिस प्रशासन मुस्तैद रही। उपनिरीक्षक गोविंद के नेतृत्व में जगह जगह पुलिस गार्ड तैनात किए गये थे,जिससे शोभा यात्रा के दौरान लोगों को कोई भी परेशानी नहीं हुई। जिसके उपरांत मां दुर्गा की प्रतिमा शांति पूर्वक विसर्जन किया गया। विसर्जन में हजारों की संख्या में गांव, बाजार के लोग शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad