Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

किसान गोष्ठी में किसानों को दी गई महत्वपूर्ण जानकारी

SV News

मेजा, प्रयागराज (विमल पाण्डेय)। शुक्रवार को धरमपुर ग्राम पंचायत में एक किसान संगोष्ठी का आयोजन किया गया। योगी सरकार की नीति और मंशानुरूप आयोजित ग्राम पंचायत स्तरीय किसान पाठशाला में कई महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की गयी। उक्त किसान गोष्ठी में कृषि वैज्ञानिक डॉ मदन सिंह ने किसानों को उपजाऊ और व्यावसायिक खेती करने को लेकर कई महत्वपूर्ण टिप्स दिये। मोटे अनाज की उपयोगिता को विस्तार से समझाया गया। कृषि रक्षा इकाई मेजारोड में कार्यरत कर्मचारी प्रदीप बाबू , कृष्ण प्रकाश शुक्ल, अभिषेक मिश्रा, कमल सिंह राकेश कुमार सिंह ने मौके पर रहे किसानों की किसान सम्मान निधि से सम्बन्धित समस्याओं का समाधान किया। गोष्ठी में प्रधान रेखा देवी, प्रधान प्रतिनिधि विनोद कुमार मिश्र, काशी प्रसाद, उमाकांत, विवेक कुमार, मिट्ठू लाल, माताम्बर, लोलारक नाथ, सुरेश कुमार, हरिशंकर, बसन्त लाल, कृष्ण देव आदि दर्जनों किसानों ने भाग लिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad