Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

आसान नहीं है मुलायम सिंह होना: नितेश तिवारी

SV News

मेजा, प्रयागराज (श्रीकान्त यादव)। समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की आज यानी 10 अक्टूबर को पहली पुण्यतिथि है। मेजा के लखनपुर गांव में सपा नेता नितेश तिवारी के आवास प्रथम पुण्यतिथि मनाई गई। जिसमें उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। नेताजी के व्यक्तित्व, विचार पर चर्चा किया गया।

SV News

सपा नेता नितेश तिवारी ने कहा कि मुलायम सिंह यादव होना आसान नहीं है। नेताजी की यूपी की राजनीति में एक अलग ही पहचान रही है। वो जमीन से जुड़े नेता थे, जिसके चलते उन्हें 'धरती पुत्र' भी कहा जाता था। आम लोगों के साथ आत्मीय कनेक्शन और खांटी समाजवाद के प्रतीक मुलायम सिंह को लोग प्यार से नेताजी भी कहते थे। मुलायम सिंह यादव ने यूपी की राजनीति ही बदल कर रख दी। उन्होंने छात्र जीवन से राजनीति में कदम रखा और फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। इसके बाद वो देश के रक्षामंत्री और तीन बार यूपी के मुख्यमंत्री भी बने। आज समाजवादी पार्टी प्रदेश की दूसरी सबसे ताकतवर पार्टी है। श्री तिवारी ने आगे कहा कि समाज के गरीब तबके किसान, नौजवान, मजदूर आशा भरी निगाहों से अखिलेश यादव की तरफ देख रहे हैं। मुलायम सिंह यादव इस देश में सदैव याद किए जाएंगे, वह अमर रहेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad