प्रयागराज (राजेश सिंह)। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा प्रयागराज मंडल की ओर से भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा तथा शस्त्रपूजन कार्यक्रम का आयोजन 24 अक्टूबर को आयोजित किया गया है। यह समारोह प्रातः 11 से अपरान्ह 4 बजे तक विजयदशमी के पावन अवसर पर जिला पंचायत सभागार प्रयागराज में आयोजित होगा। महासभा के मंडल अध्यक्ष सुरेश प्रताप सिंह ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डा0 देवराज सिंह होंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार डा0 नरेंद्र कुमार सिंह गौर, जिला पंचायत अध्यक्ष डा0 वीके सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता उच्च न्यायालय इलाहाबाद विष्णु शरण सिंह पुजारी, पूर्व प्राचार्य डॉक्टर घनश्याम सिंह, पूर्व अध्यक्ष जिला परिषद बीडी सिंह, पूर्व अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी विभूति नारायण सिंह, अवकाश प्राप्त मंडलायुक्त इलाहाबाद बीके सिंह, पूर्व अध्यक्ष हाईकोर्ट बार एसोसिएशन अमरेंद्र नाथ सिंह, अवकाश प्राप्त आईजी इलाहाबाद एवम् विश्व हिंदू परिषद काशी प्रांत के अध्यक्ष कवींद्र प्रताप सिंह, अध्यक्ष हाई कोर्ट बार एसोसिएशन अशोक कुमार सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख विकास खंड मांडा अशोक सिंह आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे।
भगवान राम की भव्य शोभायात्रा प्रातः 11:00 बजे से जिला पंचायत सभागार से प्रारंभ होकर महाराणा प्रताप चौराहा होते हुए विवेकानंद चौराहे से नेताजी सुभाष चंद्र बोस चौराहा होते हुए, पी0डी0 टंडन पार्क चौराहे से लोक सेवा आयोग चौराहा होते हुए, जिला पंचायत पर समाप्त होगी। शस्त्र पूजन कार्यक्रम अपरान्ह 1 बजे से सायं 4 बजे तक जिला पंचायत सभागार प्रयागराज में संपन्न होगा। मंडल अध्यक्ष सुरेश प्रताप सिंह ने भगवान श्रीराम की शोभायात्रा और शस्त्र पूजन कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करने के लिए अपील की है।