Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

प्रयागराज: नवविवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान, लगा दहेज हत्या का आरोप

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। सराय इनायत थाना क्षेत्र में घर के भीतर एक विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने हंगामा करते हुए पति समेत नौ लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस घंटों मशक्कत के बाद शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार चंदोहा गांव निवासी फूलचंद्र भारतीया के पुत्र सुरेश कुमार की शादी इसी वर्ष 14 मई को रंगीला देवी 21 पुत्री रामसजीवन भारतीया निवासी सरांय अजीज थाना बहरिया के साथ हुई थी।
सोमवार की देर रात रंगीला देवी (21) ने घर के भीतर कमरे मे पंखे के चुल्ले से साड़ी के सहारे फांसी लगा ली। इसकी जानकारी मिलने पर रंगीला के पिता परिवार के लोगों के साथ पहुंचा। वह ससुराली जनों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। घटना के बाद मंगलवार की सुबह पुलिस पहुंची तो ससुराल के लोग सभी फरार थे। कमरे का दरवाजा तोड़कर उसका शव फंदे से उतार कर चारपाई पर लिटाया गया था।
स्थानीय पुलिस व फोरेंसिक टीम ने मामले की छानबीन की। विवाहित के भाई विकास की तहरीर पर पुलिस ने पति सुरेश कुमार ससुर फूलचंद सास रीता देवी जेठ राकेश, बृजेश, रमेश कुमार सहित तीनों जेठानी के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। थानाध्यक्ष सराय इनायत आशीष कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामला पति-पत्नी के बीच विवाद का था, जिसको लेकर महिला ने फांसी लगाई है। पीएम रिपोर्ट आने पर सच्चाई सामने आ जाएगी।

अधेड़ ने फांसी लगाकर दी जान, मचा कोहराम

वहीं सराय इनायत थाना क्षेत्र के रिठैयां गांव में एक अधेड़ पाल मार्केट के पीछे दीवार मे निकले छड़ मे रस्सी का फंदा बनाकर झूल गया। मंगलवार की सुबह लोगों ने देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे हल्का दरोगा जितेंद्र यादव ने लोगों की मदद से उसके शव को नीचे उतारा और पंचायत नामा भरकर शव को पीएम के लिए भेज दिया। वहां लोगों से पूछताछ पर पता चला कि मृतक बिहार का रहने वाला था। उसे राय बहादुर के नाम से लोग बुलाते थे। उम्र करीब 52 वर्ष बताया गया। पिछले कई सालों से आकर रिठैंया गांव के मार्केट में चाय पान की गुमटी खोली थी। उसी से अपना गुजर बसर करता था।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad