प्रयागराज (राजेश सिंह)। नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित होने पर भारतीय जनता पार्टी काशी क्षेत्र के अन्तर्गत भाजपा यमुनापार प्रयागराज महिला मोर्चा के द्वारा चार दिवसीय नारी शक्ति वंदन सम्मेलन 22 अक्टूबर को करछना के प्रयाग इंजीनियरिंग कॉलेज बेदों में जिसमें मुख्य अतिथि के रूप संसद रीता बहुगुणा जोशी और 25 अक्तूबर को बारा के छेदीलाल इंटर कॉलेज जसरा में जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर विधान परिषद सदस्य श्रीमती निर्मला पासवान एवं 29 अक्टूबर को इंद्रप्रस्थ गेस्ट हाउस कोरांव में जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में संसद रीता बहुगुणा जोशी एवं 30 अक्तूबर को डीजीएस गेस्ट हाउस मेजा रोड में जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश मंत्री महिला मोर्चा श्रीमती कविता यादव उपस्थित रहेंगी। कार्यक्रम संयोजक के रूप में श्रीमती रीता सिंह, श्रीमती गीता गोस्वामी, श्रीमती कुसुम गोस्वामी, सविता मिश्रा रहेंगी। उक्त आशय की जानकारी देते हुए जिला अध्यक्ष विनोद कुमार प्रजापति एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष जय सिंह ने बताया कि भाजपा सरकार अपने मूल उद्देश्य "सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास" पर महिलाओं के लिए महिला शक्ति वंदन अधिनियम लटका हुआ था, जिसे भाजपा सरकार ने पारित करवाया। आज नारी शक्ति का सम्मान भाजपा सरकार में निहित है। आगामी लोकसभा चुनाव में जनता एक बार फिर से मोदी को तीसरी बार सत्ता में पीएम बनाएगी। इस अवसर पर सविता मिश्रा, शिवदत्त पटेल, राजेश शुक्ला, मनोज गुप्ता, सेवालाल पटेल, राजकुमार तिवारी, नीरज कुमार द्विवेदी, पंकज द्विवेदी, राम भवन द्विवेदी, रत्नाकर सिंह, सतीश विश्वकर्मा, बृजेश पांडे, रिंकू सिंह, आनंद कुमार, कमलेश कुमार, योगेश पांडे सहित कई मौजूद रहे।