Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रयागराज: अंतिम संस्कार करने आए दो लोगों की गंगा में डूबने से मौत

SV News

प्रतापगढ़ से आए थे रसूलाबाद घाट पर

प्रयागराज (राजेश सिंह)। प्रयागराज शहर के शिवकुटी के रसूलाबाद पर अंतिम संस्कार करने आए दो लोग गंगा में समा गए। अंतिम संस्कार की क्रिया के बाद यह लोग गंगा स्नान कर रहे थे। इसी दौरान गहरे पानी में चले गए। साथ में मौजूद लोगों के शोर मचाने पर लोगों ने खोजबीन शुरू की, लेकिन इनका पता नहीं चला। सूचना पाकर गोताखोर भी घाट पर पहुंच गए। कई घंटे से खोजबीन जारी है। 
प्रतापगढ़ के देल्हूपुर थाना क्षेत्र के मल्हूपुर गांव से शव का अंतिम संस्कार करने के लिए शनिवार को गांव के लोग रसूलाबाद घाट पर आए थे। अंतिम संस्कार के बाद स्नान करते गंगा में सीताराम (60) और कृष्ण कुमार यादव (48) गहरे पानी में समा गए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad