Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

दिल्ली में छिपी है माफिया अतीक के भाई अशरफ की पत्नी जैनब फातिमा! पुलिस और एसटीएफ जुटा रही सुराग

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। उमेश पाल और उसके दो सरकारी सुरक्षाकर्मियों की हत्या में वांछित चल रही माफिया अशरफ की बीवी जैनब फातिमा के दिल्ली में छिपने की जानकारी मिली है। अब पुलिस और स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की टीम उसकी सही लोकेशन ट्रेस करने के लिए सुराग जुटा रही है। जैनब की घेराबंदी करने के लिए प्रयागराज और बरेली में रहने वाले कुछ रिश्तेदारों को भी रडार पर लिया गया है।
एसटीएफ ने कुछ दिन पहले बरेली से एक लाख के इनामी सद्दाम को दिल्ली से ही गिरफ्तार किया था। पूछताछ में उसने जैनब और शाइस्ता के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी है, लेकिन उसके मोबाइल के जरिए कुछ सुराग मिले हैं। यह भी पता चला है कि सद्दाम काफी दिनों तक दिल्ली में छिपा था और बीच-बीच में जैनब से भी मिलता रहा है। लखनऊ में अतीक की बेनामी संपत्ति बेचने के लिए सद्दाम अपनी बहन जैनब के साथ ही होटल हयात लिगेसी पहुंचा था।
सूत्रों का कहना है सद्दाम अपनी वांछित बहन की अलग-अलग लोगों के जरिए मदद करता था। मगर अब उसके पकड़े जाने के बाद जैनब कुछ रिश्तेदारों से सीधे संपर्क करने की कोशिश की, जिसकी भनक लगने पर पुलिस व एसटीएफ की टीम अलर्ट हो गई। हालांकि दिल्ली में उसके सही ठिकाने के बारे में खास जानकारी नहीं मिल सकी है, लेकिन कुछ क्लू मिले हैं।
संपत्ति को लेकर हुए विवाद के बीच ही जैनब अपनी जेठानी शाइस्ता परवीन से अलग हो गई। वह मायके वालों की मदद से प्रयागराज से भागी और फिर अलग-अलग स्थान पर पनाह लेते हुए सुरक्षित ठिकाने पर पहुंच गई। पुलिस की जांच में भी यह बात तस्दीक हुई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad