Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है चाचा नेहरू का जन्मदिन: ईंजी विकास मौर्य

SV News

टंडन क्लासेस में धूमधाम से मनाया गया बाल दिवस

मेजा, प्रयागराज (श्रीकान्त यादव)। मंगलवार को क्षेत्र में बाल दिवस की धूम रही। विकासखंड उरुवा स्थित टंडन क्लासेस में बच्चों ने बाल दिवस बड़े ही धूमधाम से बनाया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे मांडा के पयागपुर गांव निवासी क्षेत्र पंचायत सदस्य इंजीनियर विकास मौर्य ने पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। अपने संबोधन में विकास मौर्य ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को बताया कि यह दिन भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिन है। जिन्हें प्यार से चाचा नेहरू भी कहा जाता है। चाचा नेहरू ने बच्चों को देश का भविष्य समझा और उनसे बहुत प्यार किया इसलिए बच्चों की शिक्षा और विकास पर उन्होंने विशेष ध्यान दिया। चाचा नेहरू ने कहा था, "आज के बच्चे कल के भारत का निर्माण करेंगे। इस अवसर पर ईंजी विकास मौर्य ने टंडन क्लासेस के बच्चों व प्रबंधक आलोक टंडन सहित उपस्थित लोगों को बाल दिवस की बधाई देते हुए आभार प्रकट किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad