मेजा, प्रयागराज (श्रीकान्त यादव)। विधानसभा क्षेत्र के रामनगर पंचायत भवन पर समाजवादी पार्टी के संस्थापक, पूर्व रक्षामंत्री व पूर्व मुख्यमंत्री स्व. मुलायम सिंह यादव की जन्म जयंती पर संगोष्ठी आयोजित की गई और जन्म जयंती मनाई गई। इस दौरान मुलायम सिंह यादव की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष विजयराज सिंह यादव व संचालन सिपाही लाल पटेल ने किया। विधानसभा अध्यक्ष विजयराज सिंह यादव ने कहा कि "नेताजी" स्व. मुलायम सिंह यादव के संघर्षों को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनके बताए रास्ते पर चलकर समाजवादी आंदोलन को आगे बढ़ाना है। इस मौके पर प्रधान प्रतिनिधि नीरज सिंह यादव, रामजी यादव, नितेश तिवारी, इंद्रेश सिंह यादव, अधिवक्ता अनिल यादव सहित कई सपाई मौजूद रहे।