Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

भगवत कथा के पांचवें दिन कृष्ण बाल लीला का संगीतमय वर्णन हुआ


 

Svnews

मेजा,प्रयागराज।  (पवन तिवारी)

गुनई गहरपुर गांव में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के पांचवे दिन कथा वाचक गौरव जी महाराज ने श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का संगीतमय विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने बताया कि भागवत कथा विचार , वैराग्य , ज्ञान और  हरि से मिलने का मार्ग बताती है। कलयुग की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि कलयुग में मनुष्य को पुण्य तो सीधे होते है परन्तु मानस पाप नहीं होते। कलयुग में ईश्वर का नाम ही काफी है।कहा कि सदा सुख केवल भगवान के चरणों में है। भगवान के सम्मुख और उनके शरणागत होने को ही भागवत कथा है। भागवत कथा से कल्याणकारी और कोई भी साधन नहीं है। भागवत कथा से बड़ा कोई सत्य नहीं है। भागवत कथा अमृत है। यह एक ऐसी औषधि है जिससे जन्म-मरण का रोग मिट जाता है। भागवत कथा को पांचवां वेद कहा गया है जिसे पढ़ सकते हैं और सुन सकते हैं। कृष्ण हिन्दू धर्म में विष्णु के अवतार हैं। सनातन धर्म के अनुसार भगवान विष्णु सर्वपापहारी पवित्र और समस्त मनुष्यों को भोग तथा मोक्ष प्रदान करने वाले प्रमुख देवता हैं। वैसे तो भगवान विष्णु ने अभी तक तेईस अवतारों को धारण किया। इन अवतारों में उनके सबसे महत्वपूर्ण अवतार श्रीराम और श्रीकृष्ण के ही माने जाते हैं। 

Svnews

श्री कृष्ण का जन्म क्षत्रिय कुल में राजा यदु कुल के वंश में हुआ था। भागवत भूषण ने कृष्ण के जीवन गाथा का विस्तार पूर्वक विवरण कर संगतों को कृष्ण के जीवन लीला के बारे में बताया। कथा 17 नवंबर को शुरू हुआ और 23 को समापन होगा। मुख्य यजमान राजकुमारी तिवारी के साथ उनके चारों बेटों अशोक,लल्लू,जय और विजय ने सपत्नीक द्वारा आरती के साथ पांचवें दिन की कथा का समापन हुआ।कुलगुरु के साथ आचार्य अश्विनी पांडेय,रमाशंकर दुबे,करुणाशंकर दुबे,ओंकारनाथ पांडेय और सूर्यप्रकाश दुबे ने विधिवत पूजा कराया।कथा श्रवण के लिए रूपनारायण मिश्र,संजय तिवारी,देवकर पांडेय,नवोदय के चौधरी सर,प्रधान पंकज राव,लालबली दुबे,मंगला तिवारी,अशोक द्विवेदी,अश्विनी दुबे,रामानुज दुबे और संतलाल यादव ने शिरकत किया।कथा में अवधेश तिवारी,नेबबुलाल,प्रमोद,फूलचंद्र पांडेय,मुकेश,राहुल,रोहित,अंकित,संदीप,प्रदीप,शिवम,विनय,अभिषेक का योगदान सराहनीय रहा

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad