Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

संघर्ष के अतुल्य योद्धा थे मुलायम सिंह यादव: नरेन्द्र सिंह

SV News

सपा प्रदेश सचिव ने संगम तट पर वितरित किया भोजन

प्रयागराज (राजेश सिंह)। समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की जन्मजयंती पर बुधवार को सपा के प्रदेश सचिव नरेन्द्र सिंह ने संगम तट पर जरूरतमंदों को भोजन वितरण किया। इस अवसर पर प्रदेश सचिव श्री सिंह ने कहा कि नेता जी मुलायम सिंह यादव वंचितों, शोषितों तथा बेजुबानों की जुबान थे। उन्होंने हमेशा शोषित और वंचित समाज के लिये काम किया। उनके जीवन स्तर को ऊपर उठाने के लिए लड़ाई लड़ी। वह सामाजिक विषमता को पाटने के लिए हुए राजनीतिक संघर्ष के अतुल्य योद्धा थे। समाज सदैव उनके योगदान को याद रखेगा। समाजवादी पार्टी अनवरत नेताजी के दिखाये रास्ते पर चल रही है। वर्तमान सपा प्रमुख अखिलेश यादव नेताजी द्वारा प्रतिपादित सिद्धांतों के लिए उन्हीं की तरह संघर्षरत हैं।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अनिल यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष पंधारी यादव, दान बहादुर मधुर, दीनानाथ यादव, जय शंकर भारती, मंजू यादव, गीता पासी, ललित दुबे, आरएन यादव, त्रिभुवन यादव, मंगला पाल सहित दर्जनों पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad