Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

प्रयागराज: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक की मौत, एक गंभीर

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। गंगानगर के हंडिया थाना क्षेत्र के हंडिया फ्लाईओवर पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। बाइक पर सवार दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद घायल अस्पताल भेजवाया गया। घटना की सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंच गए।
मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को दोपहर करीब पौने तीन बजे झूंसी निवासी दो युवक स्प्लेंडर बाइक यूपी 70 जीएच 3129 से जा रहे थे। हंडिया फ्लाईओवर के पर किसी अज्ञात वाहन ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसा इतना जबर्दस्त था कि दोनों उछलकर दूर जा गिरे। देवेंद्र उर्फ बंटू (28) पुत्र बच्चू निवासी ग्राम कनिहार झूंसी प्रयागराज की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी बलराम (26) पुत्र पारसनाथ निवासी कनिहार झूंसी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल को तत्काल अस्पताल भेजा गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस टक्कर मारने वाली वाहन का पता लगाने में जुट गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad