आरोपी पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार
प्रयागराज (राजेश सिंह)। शहर के कीडगंज थाना क्षेत्र के मिंटो पार्क स्थित धैकार बस्ती में रहने वाले मन्नू ने बीतीरात अपनी पत्नी ममता (35) की गला रेतकर हत्या कर दी। उसने पेट में भी कई वार किए। पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जाता है कि पति नशे की हालत में था। दोनों माता-पिता से अलग रहते थे। दोनों के बीच में किसी बात को लेकर कई दिनों से झगड़ा हो रहा था। दोनों से चार बच्चे हैं। पुलिस आरोपी पति को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।