Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

प्रियंका गांधी पहुंचीं प्रयागराज, एयरपोर्ट पर किया गया स्वागत, चित्रकूट के लिए हुईं रवाना

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। चित्रकूट के मझगवां में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करने के लिए जाते समय कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा प्रयागराज पहुंची। दिल्ली से चलकर वह करीब 10 बजे प्रयागराज एयरपोर्ट पर पहुंचीं। यहां पर बड़ी संख्या में कांग्रेसी एयरपोर्ट के बाहर उनके मिलने और उन्हें देखने के लिए जुटे रहे। एयरपोर्ट अथॉरिटी के द्वारा प्रियंका का स्वागत गुलदस्ता देकर किया गया। करीब आधे घंटे तक रुकने के बाद वह हेलीकॉप्टर से चित्रकूट के लिए रवाना हो गईं।
बृहस्पतिवार को सुबह करीब 10 बजे प्रियंका गांधी बमरौली एयरपोर्ट पर विशेष विमान से पहुंचीं। इस दौरान एयरपोर्ट एथॉरिटी द्वारा उनका स्वागत किया गया। यहां से 10:32 मिनट पर वो सीधे हेलीकाप्टर द्वारा चित्रकूट के मझगवा में आयोजित जनसभा को संबोधित करने के लिए रवाना हुईं। पार्टी के जिला शहर कमेटी के प्रवक्ता हसीब अहमद के मुताबिक दोपहर बाद उनका वापसी का भी कार्यक्रम है। वह बमरौली पर कुछ देर रुकने के बाद ही नई दिल्ली के लिए रवाना होंगी। इस दौरान उनका किसी नेता से मुलाकात का कोई कार्यक्रम प्रस्तावित नहीं है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad