कौशांबी (राजेश सिंह)। कौशाम्बी के क्रय केंद्रों पर धान रखने के लिए पर्याप्त टीन शेड और सुरक्षित स्थान न होने के कारण बारिश के चलते किसानों की फसल भीग रही है। इससे कई दिनों से धान तौल कराने के लिए चक्कर लगा रहे किसानों की मुश्किल और भी बढ़ गई है। क्रय केंद्र के अधिकारियों का कहना है कि धान सूखने की के बाद ही उसकी तौल कराई जाएगी। इससे किसान परेशान हैं।
मौसम के अचानक करवट लेने से किसानों की परेशानी बढ़ गई है। क्रय केंद्रों पर बड़ी मात्रा में धान बेचने के लिए रखे हैं जो बारिश में भीग रहे हैं। बुधवार की रात से लेकर बृहस्पतिवार की सुबह करीब सात बजे तक लगातार बारिश होती रही। घना कोहरा भी छाया रहा। इसकी वजह से सर्दी बढ़ गई है। बारिश के कारण कई क्रय केंद्रों पर तौल के लिए आया और तौला गया धान भी भीग गया।
ओसा मंडी में हफ्तों से अपने धन को बेचने करने के लिए किसान परेशान हैं। वह रजिस्ट्रेशन कराने के बाद अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे कि बदलता मौसम उनकी उम्मीदों पर पानी फेर रहा है। जिम्मेदारों की लापरवाही के वजह से अब किसानों को धान बेचने के लिए करीब एक पखवाड़े तक इंतजार करना पड़ेगा। धूप निकलने के बाद धान के अच्छी तरह सूखने के बाद ही उसकी तौल कराई जाएगी।