Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

नरेंद्र गिरि आत्महत्या मामले में फिर कोर्ट में हाजिर नहीं हुए अमर गिरी

SV News

कोर्ट ने जारी किया समन, अगली सुनवाई दो जनवरी को

प्रयागराज (राजेश सिंह)। बाघम्बरी मठ के महंत नरेंद्र गिरि के आत्म हत्याकांड मामले में वादी मुकदमा अमर गिरि सोमवार को अदालत में फिर नही हाजिर हुए। विचाराधीन मुकदमे में गवाही शुरू हो गई है। अमर गिरी वादी मुकदमा और मुकदमे के पहले गवाह है बिना वादी मुकदमा की गवाही पूरा किए अदालत दूसरे गवाह को नही बुला सकती थी। पिछले कई नियत तिथियों से अमर गिरी लगातार गैर हाजिर रहने पर अभियोजन के अर्जी पर अदालत ने पहले अमर गिरी के विरुद्ध बी डब्लू फिर बाद में एनपीडब्ल्यू जारी किया था।पिछले नियत तिथि पर सीबीआई ने हिरासत में लेकर अमर गिरी को अदालत के समक्ष प्रस्तुत किया था। अमर गिरी की ओर से अदालत में प्रार्थना पत्र दिया गया था कि वह नियत तिथि पर स्वयं हाजिर रहेंगे, जिस पर पूर्व में जारी एमपीडब्ल्यू अदालत में वापस कर लिया था। सीबीआई के विशेष अधिवक्ता एके तिवारी और जिला शासकीय अधिवक्ता गुलाबचंद अग्रहरि ने बताया कि अमर गिरी की अभी गवाही पूरी नही हो सकी है। गवाही पूरी करने के लिए अदालत ने दो जनवरी की तिथि नियत किया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad