Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

न्यायमूर्ति ने द्वीप प्रज्ज्वलन कर मिलेट्स रेसिपी एवं उपभोक्ता जागरुकता कार्यक्रम का किया शुभारम्भ

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। शनिवार को जिला पंचायत सभागार में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, स्व0 चौधरी चरण सिंह के जन्म दिवस एवं उ0प्र0 मिलेट्स पुनरोद्वार कार्यक्रम अन्तर्गत मिलेट्स रेसिपी एवं उपभोक्ता जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ  न्यायमूर्ति उच्च न्यायालय इलाहाबाद शेखर यादव जी के द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री, स्व0 चौधरी चरण सिंह के चित्र पर माल्यार्पण व द्वीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) हर्ष देव पाण्डेय एवं जिला विकास अधिकारी भोला नाथ कनौजिया ने विशिष्ट अतिथि के रूप में तथा  एस पी श्रीवास्तव, उप कृषि निदेशक, सुभाष मौर्य, जिला कृषि अधिकारी, मुकेश कुमार, जिला कृषि रक्षा अधिकारी, सुरेश कुमार यादव अधिशासी अभियन्ता सिंचाई, श्रीमती अर्पिता राय, उप सम्भागीय कृषि प्रसार अधिकारी सोरांव, प्रयागराज उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला कृषि अधिकारी, प्रयागराज द्वारा किया गया।

SV News

उप कृषि निदेशक, प्रयागराज द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, स्व0 चौधरी चरण सिंह के जीवनवृत्त पर प्रकाश डालते हुए विभागीय योजनाओं सहित कार्यक्रम की संक्षिप्त रूपरेखा प्रस्तुत की गयी तथा मिलेट्स पुनरोद्वार योजनान्तर्गत   कृषकों को देय सुविधाओं के बारे में जानकारी दी गयी। डा. मदनसेन सिंह वैज्ञानिक, शुआट्स नैनी, प्रयागराज द्वारा बताया गया कि वर्तमान समय में रासायनिक खाद का प्रयोग करने से मिट्टी कमजोर हो गयी है इसलिये खेतों में सनई, ढैंचा एवं गोबर की खाद का प्रयोग करने से भूमि की उर्वरा शक्ति बढ़ेगी तथा भूमि शोधन एवं बीज शोधन करने से आपकी फसल रोगमुक्त तथा मिट्टी का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा एवं उत्पादन भी अच्छा होगा। कृषकों को अधिक उत्पादन करने के लिये वैज्ञानिक ढंग से खेती करने की अवश्यकता पर बल दिया गया।

SV News

किसान सम्मान दिवस के अवसर पर न्यायमूर्ति उच्च न्यायालय इलाहाबाद शेखर यादव जी ने अपने सम्बोधन में पूर्व प्रधानमंत्री को किसानों का मसीहा बताते हुए  कृषकों को जानकारी दी कि पूर्व प्रधानमंत्री ने निश्चित रूप से किसानों की पीड़ा समझी इसलिये उन्होंने किसानों के उत्थान का बीणा उठाया। मा न्यायमूर्ति जी द्वारा किसानों को जैविक खेती करने के लियेे प्रोत्साहित किया गया तथा जैविक खेती करने से होने वाले लाभ की स्थितियों से अवगत कराया गया। पशुपालन पर चर्चा करते हुए गाय पालन के बारे में जानकारी देते हुए गाय के दूध के महत्व के बारे में बताया गया। श्री अन्न के अन्तर्गत आने वाले बाजरा, कोदो, सांवा आदि का उपयोग करने के लिये कृषकों को प्रोत्साहित किया गया।

SV News

आज के कार्यक्रम में कृषि से संबंधित विभिन्न विभागों द्वारा कृषकों की जानकारी के लिये 25 स्टाल लगाये गये तथा लगभग 510 कृषकों द्वारा कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम में शेखर यादव न्यायमूर्ति उच्च न्यायालय इलाहाबाद एवं अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) एवं जिला विकास अधिकारी द्वारा कृषि में गेहूॅं, धान, चना, बाजरा एवं सरसों फसल में अच्छी उत्पादकता प्राप्त करने वाले 12 कृषकों में 06 को प्रथम एवं 06 को द्वितीय पुरस्कार, उद्यान में अमरुद, केला, आलू, एवं प्याज के 08 कृषकों में 04 को प्रथम एवं 04 को द्वितीय पुरस्कार, मत्स्य पालन में 08 किसानों को मछली उत्पादन के क्षेत्र में 04 को प्रथम एवं 04 को द्वितीय पुरस्कार, एवं पशुपालन में 08 किसानों को अधिक दुग्ध उत्पादन प्राप्त करने पर 04 को प्रथम एवं 04 को द्वितीय पुरस्कार तथा 02 महिला कृषकों को पशुपालन के क्षेत्र में विशिष्ट महिला पुरस्कार 01 को प्रथम एवं 01 को द्वितीय पुरस्कार इस प्रकार कुल 38 कृषकों को अपने-अपने क्षेत्र में अधिकतम उत्पादन प्राप्त करने पर शाल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। जनपद के 01 कृषक बद्री प्रसाद पुत्र माता प्रसाद को राज्य स्तर पर धान फसल में तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुआ है। अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) द्वारा कृषकों, अधिकारियों, मीडिया सेल को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा की गयी।

SV News


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad