Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रयागराज: रेमंड शोरूम के अंदर जेनरेटर में लगी आग, मचा हड़कंप

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। शहर के सिविल लाइंस में रेमंड शोरूम के अंदर रखे जेनरेटर में आग लग गई। आग लगने से हड़कंप मच गया। सूचना पर फायरकर्मी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया गया। जिससे शोरूम में रखे कपड़ों को आग से बचा लिया गया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी डॉ आर के पाण्डेय ने बताया कि शुक्रवार को रेमंड शो रूम सिविल लाइन में आग लगने की सूचना पर दो फायर टेंडर अग्निशमन अधिकारी लेकर पहुंचे। वहां देखा गया की आग शो रूम के अंदर रखे जनरेटर में लगी थी। जिसके कारण शो रूम में काफी धुआं भरा हुआ था। फायर टीम तत्काल तत्परता से पीछे से बाउंड्री वॉल से चढ़कर आग को बुझाया और जेनरेटर को बाहर निकाला। जिससे पूरे शो रूम के कपड़ों को आग से बचा लिया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad