Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

एनटीपीसी कैंप कार्यालय के पास पेट्रोल पंप संचालक पर फायरिंग

SV News

13 नामजद आरोपियों पर जानलेवा हमला और बीएनएस की
धाराओं में केस दर्ज

खीरी, प्रयागराज (राजेश सिंह)। एनटीपीसी कोहडार क्षेत्र में एक पेट्रोल पंप संचालक पर जानलेवा हमला हुआ है। हमलावरों ने उसकी गाड़ी पर फायरिंग भी की। इस मामले में खीरी थाने में 13 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। खीरी थाने में दर्ज FIR के मुताबिक, वादी अनुज सिंह ने बताया कि 11 सितंबर 2026 की शाम करीब 7:45 बजे वह अपने पेट्रोल पंप से कैश लेकर एनटीपीसी कोहडार स्थित कैंप कार्यालय जा रहे थे। आरोप है कि पहले से घात लगाए बैठे 13 नामजद लोगों ने लाठी-डंडा, कटवासा और असलहे से उन पर जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया। इनमें उज्जवल शुक्ला, कपिल निषाद, फरमान खान, सर्वेश मिश्रा, नागेन्द्र मिश्रा, अभिषेक गौतम, प्रिन्स, सुप्रिन्स, राजेश, इम्तियाज अहमद, अनीश अहमद, यश पाण्डेय और प्रिन्स शुक्ला शामिल हैं। तहरीर में बताया गया है कि अभिषेक गौतम और प्रिन्स ने अपनी मां की लाइसेंसी पिस्टल से अनुज की गाड़ी (UP 70 JB 7725) पर पीछे से फायर किया। इससे गाड़ी का शीशा टूट गया। अनुज किसी तरह गाड़ी भगाकर अपनी जान बचा पाए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad