विधायक हाकिम लाल बिंद के निर्वाचन को दी थी चुनौती
प्रयागराज (राजेश सिंह)। हंडिया के पूर्व विधायक प्रशांत सिंह की चुनाव याचिका हाईकोर्ट से खारिज हो गई है। प्रशांत सिंह ने सपा के टिकट पर विधायक चुने गए हाकिम लाल बिंद के निर्वाचन को चुनौती दी थी। प्रशांत 2022 में भाजपा की सहयोगी निषाद पार्टी के टिकट पर हंडिया विधानसभा से से चुनाव लड़े थे और दूसरे स्थान पर रहे थे। चुनाव में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए उन्होंने हाईकोर्ट में चुनाव याचिका दायर करते हुए हाकिम लाल बिंद के निर्वाचन को चुनौती दी थी। कोर्ट ने विधायक हाकिम लाल बिंद को राहत देते हुए चुनाव याचिका खारिज कर दी।