Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

एसआरएन अस्पताल: वेतन न मिलने पर हड़ताल पर डाक्टर, ओपीडी और ओटी सेवाएं बंद होने से मरीज परेशान

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। चार माह से वेतन न मिलने से नाराज स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल के चिकित्सक हड़ताल पर चले गए हैं। ओपीडी और ओटी सेवा ठप होने से मरीजों की परेशानी बढ़ गई है। डॉक्टरों ने एकजुट होकर प्रदर्शन किया। डॉक्टरों की हड़ताल के चलते इलाज के लिए आए मरीज इधर उधर भटकते देखे गए। पहले से निर्धारित कई आपरेशन नहीं हुए।  
एसआरएन अस्पताल में रोजाना हजारों मरीजों की भीड़ होती है। बुधवार को डॉक्टरों की हड़ताल के चलते मरीज काफी परेशान हुए। चार माह से वेतन न मिलने के कारण अस्पताल के सभी चिकित्सक हड़ताल पर चले गए। उनका कहना है कि जब तक वेतन नहीं दिया जाता है तब तक वह काम नहीं करेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad