Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य तरीके से हुआ समापन

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। शनिवार को ग्रीन फील्ड्स एकेडमी गौहनिया में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के दो दिवसीय कार्यक्रम का समापन हुआ। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि अरविंद पांडे रहे। उक्त अवसर पर छात्रों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि खेल की प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए यह बहुत जरूरी है कि निरन्तर खेल प्रतियोगिताएं होती रहें। इस तरह की प्रतियोगताएं स्थानीय प्रतिभाओं को निखारती हैं साथ ही, पूरे क्षेत्र के खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन भी करती है। प्रतियोगिता के क्रिकेट मैच में ग्रीनहाउस तथा वॉलीबॉल में भी ग्रीन हाउस विजेता रहा।सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खिलाड़ी निहाल द्विवेदी तथा सर्वश्रेष्ठ वॉलीबॉल खिलाड़ी आयुष सिंह पटेल रहे।

SV News

एथलेटिक्स 100 मीटर बालक वर्ग दौड़ प्रतियोगिता में सतनाम तथा बालिका वर्ग में आंचल सिंह प्रथम रहे।संस्था के विद्यार्थियों द्वारा कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।संस्था के प्रबंधक गौरव पाण्डेय ने अव्वल रहे प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किया।विद्यालय की प्रधानाचार्या शैली दुबे ने उपस्थित लोगों एवं अभिभावकों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।इस अवसर पर दिलीप गिरी,विनायक शुक्ला,सईद जकी,विकास दुबे, अंकुश मिश्रा,रूपेश गुप्ता,आनंद जायसवाल सहित समस्त शिक्षक एवं अतिथि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad