प्रयागराज के भी कई एसीपी का गैर जनपद स्थानांतरण
लखनऊ (राजेश सिंह)। उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। योगी सरकार ने कई पुलिस उपाधीक्षकों का ट्रांसफर किया है। ट्रांसफर लिस्ट के मुताबिक, हीरालाल कन्नौजिया सीओ बहराइच बनाए गए हैं। कमलेश कुमार सीओ कन्नौज, देवेंद्र सिंह सीओ कानपुर देहात बनाए गए है। राजवीर सिंह बांदा, विजय पाल सिंह को मैनपुरी में तैनाती दी गई है। वहीं रविकांत पराशर सहारनपुर, राममोहन शर्मा औरैया भेजे गए है।