Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

युवाओं को चरित्र निर्माण की शिक्षा जरूरी: प्रो. केबी पांडेय

SV News

गुरुब्रिका शैक्षिक संस्थान में शैक्षिक संगोष्ठी का हुआ आयोजन 

प्रयागराज (के एन शुक्ला "घंटी")। सर्वोदय भारत फाउंडेशन की ओर से स्वामी विवेकानन्द की जयंती पर एडीए कॉलोनी में स्थित गुरुब्रिका शैक्षिक संस्थान में शैक्षिक संगोष्ठी आयोजित की गई। इस अवसर पर वक्ताओं ने विकसित भारत के परिप्रेक्ष्य में शैक्षिक चुनौतियां विषय पर विचार व्यक्त किए सेंट्रल एकेडमी ग्रुप ऑफ स्कूल के निदेशक डॉ. संगम मिश्र ने कहा कि महिलाएं विकसित भारत की आधार हैं। समाज को महिला शिक्षा और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होना चाहिए। साक्षर नहीं बल्कि शिक्षित होना चाहिए। अध्यक्षता कर रहे लोक सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष डॉ. कृष्ण बिहारी पांडेय ने कहा किआज के समय में युवाओं में चरित्र निर्माण की शिक्षा बहुत जरूरी है। 
 उन्होंने कहा कि शिक्षित होने के लिए नीतियों की जरूरत हुई नहीं है। डॉ. ज्ञान प्रकाश सिंह और रामानंद शुक्ल ने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर जरूरतमंद लोगों को गर्म कपड़े वितरित किए गए। स्वागत अनिल कुमार मिश्र ने किया। शशिकांत तिवारी, रामानंद शुक्ल, सुभाष मिश्र, सत्यम शर्मा, योगेश मिश्र मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad